मुरादाबाद, सितम्बर 22 -- Moradabad News: महीने भर तक काफी ज्यादा असर दिखाई देने के बाद जनपद में स्वाइन फ्लू का संक्रमण अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। मुरादाबाद के जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों को भर्ती करने के लिए जो वार्ड और बेड आरक्षित किए गए थे वह अब खाली हो गए हैं महीने भर तक किसी न किसी बेड पर मरीज के भर्ती होने का सिलसिला बना हुआ था लेकिन अब पिछले तीन दिनों से कोई नया मरीज नहीं आने के कारण बेड खाली हो गए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अगर अगले तीन से चार दिनों में स्वयं से संक्रमित कोई नया रोगी सामने नहीं आता है तो इन बेड का इस्तेमाल अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भर्ती करने के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...