Moradabad News: जिला अस्पताल में माइक सिस्टम चालू, गायब डॉक्टरों का गूंजेगा नाम
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल में माइक सिस्टम चालू कर दिया गया है। जिसका इस्तेमाल अस्पताल प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों में कार्यरत चिकित्सकों व स्टाफ को उनकी मौजूदगी वाली जगह पर ही जरूरी निर्देश एवं हिदायत देने के लिए किया जाएगा। ओपीडी व वार्डों में अगर कोई डॉक्टर या चिकित्सा कर्मी ड्यूटी पर मौजूद नहीं होगा तो उसके नाम की घोषणा वहां पर लगे स्पीकर के माध्यम से की जाएगी, जिसे सुनकर वह तत्काल ड्यूटी पर पहुंचेगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि शुक्रवार से माइक सिस्टम की शुरुआत विधिवत तौर पर कर दी गई है। डॉ.वार्ष्णेय ने ओपीडी के विभिन्न विभागों में मौजूद चिकित्सकों को वहां लगे स्पीकर के माध्यम से संबोधित करके उपलब्ध चिकित्सा इंतजामों आदि के बारे में जानकारी हासिल की। यह भी पढ़ें- Morad...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.