मुरादाबाद, अगस्त 12 -- Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या और कम पड़ते बेड की समस्या के बीच पंद्रह बेड कांवड़ियों के लिए रिजर्व कर दिए गए हैं। इन बेड पर सिर्फ शिवभक्त कांवड़िए ही इलाज के लिए भर्ती किए जाएंगे। अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि कांवड़ियों के लिए सबसे अधिक दस बेड फर्स्ट फ्लोर पर स्थित वार्ड में रिजर्व किए गए हैं। इमरजेंसी व अन्य वार्डों में पांच बेड रखे गए हैं। अभी तक, पांच कांवड़िये इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाए गए हैं। चोट लगने की वजह से घायल होने पर उन्हें भर्ती करके इलाज दिया गया है। यह भी पढ़ें- परेशानी:जनऔषधि केंद्र हुआ खाली, अब कांवड़ के बाद ही पहुंचेगी दवा कांवड़ियों को डिहाइड्रेशन, चक्कर आने आदि की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती करके उन्हें समुचित चिकित्स...