Moradabad News: जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा
मुरादाबाद, नवम्बर 1 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव आरीखेड़ा में जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरीखेड़ा गांव के प्रशांत शर्मा पुत्र गणेश शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि 20 सितंबर को 8:10 बजे गांव के ही संदीप शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा उसके घर में घुसकर मारपीट की। बुरी तरह से पीटा वही उसके पिता को जान से मारने की नीयत से फरसे से बार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी संदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.