मुरादाबाद, जुलाई 16 -- Moradabad News: मुगलपुरा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए तमंचे और कारतूस भी बरामद करने के बाद उन्हे जेल भेज दिया। थाना मुगलपुरा प्रभारी निरीक्षक केके राणा ने बताया कि 15 जुलाई को हमसफर शादी हाल के पास रहने वाले अधिवक्ता हसीब अली ने अपने भतीजे अयान अली के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान समीर निवासी बगिया वाली गली बरवालान व अदनान निवासी मोहल्ला पचपेड़ा थाना कटघर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी समीर के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद हु...