Moradabad News: जानकारी के अभाव में कोई भी न्याय से न रहे वंचित : तपस्या त्रिपाठी
मुरादाबाद, अक्टूबर 28 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ढक्का रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में लघु विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि गरीबी, अशिक्षा या कानूनी जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को सस्ता, सरल और समयबद्ध न्याय मिलना उसका अधिकार है। कार्यक्रम का संचालन पराविधिक स्वयंसेवक नीतू सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद, घरेलू हिंसा, मजदूरी का भुगतान न मिलने और पारिवारिक विवादों जैसी समस्याओं में कानूनी जानकारी बेहद जरूरी है। जिला प्रोबेशन कार्यालय की तनीशा दिवाकर ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Faridabad New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.