Moradabad News: जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत
मुरादाबाद, अक्टूबर 20 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या गांव में जहरीला पदार्थ खाने से 20 वर्षीय युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार सुबह दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में युवती ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गांव मौढ़ा तैय्या निवासी रोताश की पुत्री प्रीति ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। युवती की हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रीति की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.