Moradabad News: जसपुर-सुरजननगर तिराहे पर पुलिस चौकी और सीओ कार्यालय का निर्माण शुरू
मुरादाबाद, अगस्त 6 -- Moradabad News: क्षेत्र की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जसपुर-सुरजननगर तिराहे पर पुलिस चौकी और क्षेत्राधिकारी कार्यालय के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। लोगों का मानना है कि पुलिस की स्थायी मौजूदगी से अपराधों पर अंकुश लगेगा और आपात स्थिति में लोगों को त्वरित सहायता मिल सकेगी। जसपुर-सुरजननगर तिराहे पर अनन्या फिलिंग स्टेशन के निकट नई पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही इसी परिसर में क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा से जुड़ा होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अब तक इस क्षेत्र में पुलिस की स्थायी व्यवस्था नहीं होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.