Moradabad News: जलसे में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, विद्यार्थियों की दस्तारबंदी
मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: क्षेत्र के चांदपुर गांव स्थित ईदगाह मैदान में सोमवार रात मदरसा खजाईनूल इरफान की ओर से गौस-उल-वरा जलसे और जश्न-ए-दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। जलसे में उलेमाओं ने शिक्षा के महत्व पर रोशनी डालते हुए बच्चों को बेहतर तालीम दिलाने तथा समाज में एकता और भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र से आए मुख्य अतिथि सैयद अमीनुल कादरी ने कहा कि इंसान की जिंदगी में शिक्षा का अहम स्थान है। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक तालीम दिलाएं और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। शिक्षित व्यक्ति समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिक्षा और एकता का संदेश जलसे में हजरत मन्नान रजा उर्फ मन्नानी मियां, सूफी जहीर आलम कादरी, मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.