मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: बिलारी। नगर पालिका के सभासद ने डीएम मुरादाबाद को ज्ञापन सौंप कर क्षतिग्रस्त सड़क ठीक करने की मांग उठाई। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि महाराणा प्रताप चौक से शाहबाद रोड डॉक्टर देवेंद्र पाल इंटर कॉलेज तक रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इस रास्ते पर कई इंटर कॉलेज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा पीएम श्री विद्यालय भी स्थित है। जर्जर सड़क के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। जनहित में शीघ्र जर्जर सड़के ठीक करने की मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...