Moradabad News: जर्जर सड़कों का उठाया मुद्दा, सीएम से शिकायत
मुरादाबाद, जुलाई 15 -- Moradabad News: मुरादाबाद। राष्ट्रवादी महासंघ व पूर्व पार्षद राजीव गुंबर ने शहर के वार्ड नंबर 21 के मोहल्ला आर्दश नगर पंजाबी कॉलोनी में जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा कि क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उनका कहना है कि क्षेत्र की मुख्य सड़कों का हाल बहुत ही बुरा है। नागरिकों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम को कई बार समस्या का समाधान कराने के लिए शिकायती पत्र दिए, मगर इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। पूर्व पार्षद ने प्राथमिक स्कूल आदर्श नगर से लाल बिल्डिंग तक, राकेश बाठला के मकान से पंजाबी धर्मशाला तक सीसी सड़क, पंजाबी धर्मशाला से गुरुद्वारे तक डामर सड़क का निर्माण, गुरुद्वारे के पीछे वाली सड़क का निर्माण कराने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.