मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: ग्राम पंचायत नकटपुरी खुर्द का मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने और बजरी उखड़ने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते बाइक और साइकिल सवार आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, रात के समय सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ने के साथ ही कस्बा भोजपुर तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, छात्र-छात्राएं और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। सड़क खराब होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के लिए काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। कई स्थानों पर सड़क की हालत इतनी खराब...