मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: जया पार्वती व्रत के शुभारंभ एवं सावन माह के स्वागत के लिए सोमवार को सुरजन नगर में हवन-पूजन एवं सावन के धार्मिक गीतों का कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सुरजन नगर में गांधी स्मारक महाविद्यालय मार्ग पर स्थित माता चामुंडा देवी के मंदिर पर सैकड़ो महिलाओं द्वारा किया गया। यहां पर सुबह से ही गांव की महिलाएं एकत्रित होना आरंभ हो गई थी तथा सभी महिलाओं ने जया पार्वती व्रत के आरंभ से पूर्व सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ माता चामुंडा देवी की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही आने वाले सावन के पावन माह के स्वागत के लिए धार्मिक गीतों का भी उच्चारण किया। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया। हवन पूजन कार्यक्रम में जानकी देवी, ममता रानी, मुन्नी देवी, कुसुम लता, भानुमति, कंचन, सोनिया, उ...