मुरादाबाद, सितम्बर 19 -- Moradabad News: कांठ रोड पर सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के पीछे स्थित रामगंगा तट पर शनिवार को भी मूर्ति विसर्जन होता रहा। सुबह से ही लोगों ने निजी वाहनों से मूर्तियां लेकर पहुंचना शुरू कर दिया। शाम को लगभग छह बजे एकाएक शहर के जुलूसों का पहुंचना शुरू हुआ। जिससे घाट बप्पा की भक्ति से सराबोर हो गया। हालांकि कुछ लोगों ने कटघर अटल घाट पर भी मूर्तियों का विसर्जन किया। घाट पर तैनात गोताखोर राजेंद्र और सुमित ने बताया कि सुबह विसर्जन के लिए पहली मूर्ति लगभग 11 बजे लगाई गई। इसके बाद यह सिलसिला शुरू हो गया। लगभग चार बजे से मूर्तियों के आने का क्रम तेज हो गया। बाजार गंज स्थित गणपति चौक पर चल रहे गणेश महोत्सव में सुबह हवन किया गया और आरती कर भंडारा आरंभ किया गया। उधर दोपहर में पान दरीबा से मूर्ति विसर्जन यात्रा आरंभ की गई। इसमे...