मुरादाबाद, जुलाई 10 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहन चक में पैतृक भूमि के विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीरपुर मोहन चक निवासी रामौतार पुत्र छिद्दन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उपजिलाधिकारी द्वारा मौजा आलमगीरपुर स्थित गाटा संख्या 270/3 में सहखातेदारों के हिस्से के मुताबिक कब्जा दिलाने का आदेश पारित किया गया था। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष कथित रूप से उसके हिस्से की भूमि पर धान की रोपाई कर रहा था। आरोप है कि जब रामौतार के पुत्र ने इसका विरोध किया तो आरोपी नानकचंद पुत्र छिद्दन निवासी मीरपुर मोहनचक गाली-गलौज पर उतर आया और फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ की कलाई में चोट आई, साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गय...