मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: जमियत अल कुरैश कमेटी की पंचायत का आयोजन गुरुवार को किया गया। पंचायत में पूरी बिरादरी को आवाज़ लगवाकर एकत्रित होने की अपील की गई। नमाज़-ए-असर के बाद पंचायत की कार्यवाही शुरू हुई। पंचायत में करीब ढाई साल पहले नगर में हुई महापंचायत में बनाए गए नियमों और कानूनों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर सामने आए मतभेदों पर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने विचार रखा कि अन्य स्थानों पर हुए मतभेदों का असर ठाकुरद्वारा में नहीं पड़ना चाहिए और बिरादरी में आपसी सहमति व एकजुटता बनाए रखनी चाहिए। पूरी बिरादरी से राय मांगी गई कि पहले से चल रहे कार्य को यथावत जारी रखा जाए या उसे बंद कर दिया जाए। किसी ने भी काम बंद करने के पक्ष में अपनी राय नहीं रखी। इसके बाद सहमति बनी कि कमेटी का कार्य पहले की तरह...