मुरादाबाद, सितम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर निगम की कान्हा गोशाला का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। गोशाला को आकर्षक गुब्बारों और सजावटी सामान से सजाया गया। जन्माष्टमी के पर्व पर यहां धार्मिक अनुष्ठान के साथ गोसेवा का आयोजन किया गया, जिससे पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। नगर निगम के पुजारी अमरीश शर्मा ने विधि-विधान के साथ गायों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप कान्हा और राधा की पूजा-अर्चना कराई। पूजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की गई और गौवंश के स्वस्थ एवं सुखी रहने की कामना की गई। इसके बाद गोशाला में मौजूद गायों को श्रद्धापूर्वक गुड़ और चना खिलाया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व, जयकारों से गूंजे मंदिर पूजा-अर्चना के बाद गोशाला परिसर मे...