Moradabad News: जनसंख्या दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
मुरादाबाद, जुलाई 11 -- Moradabad News: गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या विस्फोट, भविष्य के लिए खतरा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा ने जनसंख्या विस्फोट पर विचार व्यक्त करते हुए बताया कि यह दिवस, बढ़ती जनसंख्या, स्वास्थ्य, शिक्षा और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश देता है। प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पोस्टर के माध्यम से छात्राओं ने जनसंख्या विस्फोट के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं को बखूबी दिखाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुरभि चौहान, द्वितीय स्थान पर ज्योति प्रजापति व तृतीय स्थान पर सौम्या सैनी रहीं। प्रेरक पुरस्कार सुमेरा को प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- पोस्टर बनाकर पर्यावरण का महत्व बताया निर्णायक मंडल का दायित्व प्रो. इंदु सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.