Moradabad News: जंगली नेवला के काटने से महिला घायल, अस्पताल में कराया गया उपचार
मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: थाना डिलारी क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर मुंडा में मंगलवार दोपहर एक जंगली नेवले के हमले में महिला घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, में भर्ती कराया। क्षेत्र गांव सुल्तानपुर मुंडा निवासी फातिमा पत्नी नईम अहमद मंगलवार दोपहर अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान जंगल की ओर से आया एक जंगली नेवला घर में घुस गया और उनके पैर में काट लिया, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ठाकुरद्वारा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह देकर उन्हें घर भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में जंगली जानवरों के घरों तक पहुंचने को लेकर चिंता बनी हुई है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.