Moradabad News: छोटे कोचिंग सेंटरों के लिए बने अलग मानक,ज्ञापन
मुरादाबाद, जुलाई 15 -- Moradabad News: राष्ट्रीय छात्र परिषद का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपकर छोटे एवं मध्यम कोचिंग संस्थानों पर की जा रही कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि छोटे एवं मध्यम कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई से हजारों विद्यार्थियों एवं परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। ऐसे संस्थान मात्र एक दो कमरों में ही संचालित हैं। जहां बड़े संस्थानों के समान मानकों को पूरा करना संभव नहीं हैं इसलिए सभी संस्थानों पर एक नियम लागू करना न्याय संगत नहीं हैं। छोटे संस्थानों के लिए अलग नियम बनाया जाए। रोहन सक्सेना, रोहित, अर्पित सक्सेना, रोहित भटनागर, विवेक सैनी, अभिषेक सैनी, गौतम,यश वर्मा, हर्षित सिंह, प्रियांशु आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.