मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: पांच दिन के दीपावली महापर्व की खुशियां शनिवार को छोटी दिवाली के रूप में छाईं। दिन भर दिवाली की तैयारियों के चले सिलसिले के बीच शाम ढलते ही हवा में पटाखे जलने का धुआं फैलना शुरू हो गया। कई लोगों ने छोटी दिवाली की रात पटाखे जलाए जिसके चलते हवा की गुणवत्ता और ज्यादा बिगड़ गई। पिछले करीब एक हफ्ते से मुरादाबाद में वायु प्रदूषण की लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। धनतेरस तक मुरादाबाद औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक की दृष्टि से वायु प्रदूषण के यलो जोन में रहा। वायु प्रदूषण का यलो जोन हवा की गुणवत्ता में खराबी आना शुरू होने का सूचक है। शनिवार को छोटी दिवाली की रात वायु गुणवत्ता सूचकांक और ज्यादा बढ़ने के चलते एक्यूआई 200 तक पहुंच गया। इससे मुरादाबाद वायु प्रदूषण के ऑरेंज जोन के दहलीज पर आ गया। हालांकि, वायु गुण...