मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय महिला ने छेड़खानी और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि पड़ोस के ही गांव दूल्हापुर पट्टी जाट निवासी दो युवक काफी दिनों से पीड़िता के साथ छेड़खानी करते थे। पीड़िता के अनुसार 19 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने पति के साथ बाइक से शरीफनगर जा रही थी, सती मठ के पास सामने से आ रहे आरोपी ने बाइक में टक्कर मारने की कोशिश की और गाली-गलौज व धमकी दी। आरोप है कि इस संबंध में थाना ठाकुरद्वारा में प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद 20 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद को रजिस्टर्ड डाक से...