Moradabad News: छीना-झपटी के बीच फूंके पुतले, नोकझोंक-हंगामा
मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सपा के लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत रविवार को 'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च निकाला गया। इस दौरान छीना-झपटी के बीच सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एक के बाद एक कई पुतलों को फूंका। पुलते छीनने की कोशिश में सपाइयों की जमकर नोकझोंक भी हुई। इससे कुछ देर के लिए हंगामे के भी हालात हो गए। सिविल लाइंस स्थित जिला सपा कार्यालय से शुरू हुआ मार्च जोरदार नारेबाजी के बीच आंबेडकर पार्क पहुंचा। हाथों में 'वोट चोरी बंद करो', 'संविधान बचाओ-देश बचाओ' और 'वोट चोर गद्दी छोड़' लिखी तख्तियां लेकर सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए। सेंटपोल स्कूल के पास मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। इसके बाद अंबेडकर पार्क के पास भी एक और पुतला आग के हवाले किया गया। पुतला दहन के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.