मुरादाबाद, जुलाई 3 -- Moradabad News: छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को नगर और ग्रामीण अंचल में स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाल कर शिक्षा को विकास का मूल मंत्र बताया। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को जगह-जगह स्कूल चलो जागरूकता रैलियां निकाली गई। पसिया पूरा पदार्थ गांव स्थित राम सरन लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सेना के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से पसिया पुर पदार्थ बोबदवाला गांव होकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राएं नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में मुख्य रूप से पुष्पा देवी, संजना देवी, निर्वेश देवी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: स्कूल चलो को जागरुकता रैली निकाली इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक...