मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: नगर के मोहल्ला बाजार निवासी कक्षा छह के छात्र मोहम्मद ऐदान पाशा के मुख्यमंत्री को भेजे गए हस्तलिखित पत्र पर शासन ने संज्ञान लिया है। इसके बाद नगर में बच्चों के लिए मल्टीपरपज स्पोर्ट्स फैसिलिटी सेंटर बनने की उम्मीद बढ़ गई है। ऐदान ने पत्र में नगर में पार्क न होने से बच्चों के खेलने की समस्या बताई थी। मुख्यमंत्री के उप सचिव रामगोपाल सिंह ने मामले में जिलाधिकारी मुरादाबाद को पत्र भेजा। इसके बाद अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगीता गौतम ने छात्र के परिवार को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत वार्ड 25 स्थित जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान (गाटा संख्या 720) में मल्टीपरपज स्पोर्ट्स फैसिलिटी सेंटर का निर्माण शासन स्तर से स्वीकृत हो चुका है। धनराशि मिलते ही नगर पालिका निर्माण कार्य शुरू कराएगी। पा...