Moradabad News: छात्रों ने की पांचवें सेमेस्टर में दाखिले की मांग
मुरादाबाद, सितम्बर 10 -- Moradabad News: मुरादाबाद। केजीके डिग्री कॉलेज में लॉ के छात्रों ने प्राचार्य से दोबारा मुलाकात की और उनको पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश दिए जाने की मांग की। दोपहर 12 बजे के एलएलबी के कई छात्र प्राचार्य के कक्ष में पहुंचे थे। छात्रों का कहना था कि एलएलबी के प्रथम सेमेस्टर में बैक होने के कारण उनका बैक पेपर अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। इसी वजह से उन्हें पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इससे करीब 70 छात्र प्रभावित हैं। छात्रों ने प्राचार्य से मिलकर कॉलेज प्रशासन से मामले में विश्वविद्यालय स्तर पर समाधान कराने और पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश दिलाने की मांग की। प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रों ने दो दिन पहले भी उनको ज्ञापन दिया था। वह रुहेलखंड विवि से मर्सी ग्रांट के रूप में छात्रों को राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.