मुरादाबाद, अगस्त 6 -- Moradabad News: चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में गुरुवार को छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और नशे से दूर रहने का संकल्प कराया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि नशे का सेवन करने से व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता है। मद्यनिषेध अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि नशे की लत युवाओं को उनके लक्ष्यों और सपनों से दूर कर देती है। प्रधानाचार्य मेजर सुदेश कुमार भटनागर, डॉ. राजीव कुमार, पंकज शर्मा, मो. शारिब, विशाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- नशे से दूर रहने का लिया संकल्प, विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...