मुरादाबाद, अक्टूबर 28 -- Moradabad News: खानपुर स्थित निष्ठा पब्लिक स्कूल में बुधवार को नेशनल एकेडमी फॉर सोशल मूवमेंट एवं नागरिक एकता परिषद की ओर से छात्रवृत्ति ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। ह्यूमन राइट डिफेंडर प्रेम कुमार ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। छात्रवृत्ति योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सही जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन की स्थिति की जांच करते रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र यादव ने कहा कि जागरूकता के अभाव में क...