मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- Moradabad News: बिलारी। श्रीमती मीरा अग्रवाल इंटर कॉलेज में नेशनल एकेडमी फॉर सोशल मूवमेंट एवं नागरिक एकता परिषद की ओर से छात्रवृत्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन कराने के साथ जरूरी दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ह्यूमन राइट डिफेंडर प्रेम कुमार ने आधार, बैंक पासबुक, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र और शैक्षिक प्रमाण-पत्र में दर्ज नाम व जन्मतिथि का मिलान करने की सलाह दी। उन्होंने अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन करने की अपील की। प्रधानाचार्य भानु प्रताप गंगवार समेत शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...