Moradabad News: छह सितंबर को निकलेगी भव्य रामडोल शोभायात्रा, झांकियों और अखाड़ों से सजेगा नगर
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा एक बार फिर आस्था और भक्ति के रंग में नजर आएगी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 6 सितंबर को रामलीला मैदान से भव्य रामडोल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। रामलीला कमेटी की ओर से शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा विधायक बढ़ापुर कुमार सुशांत सिंह द्वारा किया जाएगा। बुधवार को रामलीला कमेटी के प्रबंधक अवनीश शर्मा के नेतृत्व में पंकज गुप्ता, कुशल अग्रवाल, सुनील आदि में भाजपा विधायक कुमार सुशांत सिंह से मिलकर शोभायात्रा के बारे में पूरी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: किच्छा में जन्माष्टमी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.