मुरादाबाद, जुलाई 5 -- Moradabad News: टयूबवेल कनेक्शन कराने के लिए एक किसान ने एक शख्स को पूर्व में एक बड़ी रकम कनेक्शन को दी जिसको लेकर उन्होंने रविवार को जब रकम वापस मांगी तो उस व्यक्ति ने धमकाते हुए रकम न देने की बात कही, जिससे किसान ही हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। डाक्टर ने बताया कि मौत हार्टअटैक होने से हुई है। किसान की मौत पर बेटे ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छजलैट के गांव चंगेरी में रामपाल पुत्र ज्ञान सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता ज्ञान सिंह ने टयूबवेल कनेक्शन के लिए संदली मानपुर के फईम पुत्र कलुवा को डेढ़ साल पहले ढाई लाख रुपये दिए थे लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी कनेक्शन नहीं हुआ जिस पर पीड़ित के पिता ने अपनी रकम मांगी जिस पर फईम पहले टाली मटोली करता रहा और फिर धमकी देने लगा। शनिवा...