मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: क्षेत्र में देर रात से हुई भारी बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में हुई वे मौसम बारिश से किसानों को सरसों की फसल जिसकी बुवाई कर दी गई थी वह पूरी तरह से खेतों में पानी भरने के कारण नष्ट हो चुकी है। गन्ने की फसल पहले ही बारिश में तूफान से जमीदोज हो गई थी, जिसमें अब पानी भरने से और नुकसान हुआ है। उड़द की फसल जो खेतों में थी पानी भरकर लगभग नष्ट हो चुकी है। इस समय क्षेत्र में धान की फसल की किसान कटाई व झढ़ाई कर रहे हैं लेकिन दो सप्ताह में लगातार हुई दो बार बारिश से धान की फसल को पूरी तरह खराब कर दिया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: चक्रवात से धान की फसल को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता दो सप्ताह पूर्व हुई बारिश व ओलावृत्ति के कारण धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था लेकिन इस बा...