Moradabad News: छजलैट में फिर दिखा तेंदुआ, खेत में घुसते हुए कैमरे में कैद
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: छजलैट क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। रविवार को गांव सदरपुर मतलबपुर में एक तेंदुआ मुकेश के खेत में घुसता हुआ दिखाई दिया। तेंदुए को खेत की ओर जाते देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई देने की सूचनाएं मिल रही हैं। खेतों में तेंदुए की मौजूदगी के चलते किसान भी अकेले खेतों पर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: छेदुई पतिया गांव के पास केले के खेत में दिखा तेंदुआ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.