मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव ढांकी निवासी किसान मनोज कुमार ने बताया वह शनिवार की दोपहर बाद 5:00 बजे के करीब अपने घर से 300 मीटर की दूरी पर खेत से चारा लेने गया था। किसान का कहना है वह चारे के दो गडढर सिर पर लाकर पहले ही घर डाल गया था। तीसरा गडडा लेने खेत पर गया था, तो उसने देखा जिस स्थान पर उसने चार काटा था वहीं पर तेंदुआ बैठा हुआ है। किसान ने अपने खेत में तेंदुआ देख पीछे की ओर दौड़, लगा दी साथ ही शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण अनिल कुमार बेदराज शर्मा आदि आ गए। ग्रामीणों का कहना है कई वर्षों से तेंदुआ परिवार के साथ गांव के चारों ओर देखा जाता है। ग्रामीणों ने कई बार गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की जिस पर वन विभाग ने दो वर्ष पूर्व पिंजरा लगाया था लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आया। कुछ...