मुरादाबाद, जुलाई 4 -- Moradabad News: क्षेत्र के गांव असगरीपुर में तेंदुए ने किसान के घर से बछड़ा उठाकर गन्ने के खेत में ले जाकर निवाला बना लिया। तेंदुए का आमद से ग्रामीणों में दहशत है। असगरीपुर निवासी किसान गुड्डू शर्मा उर्फ श्री राम शर्मा के घर के अंदर गाय और बछड़ा बंधा हुआ था। देर रात 1:00 बजे के करीब तेंदुआ घर में घुसा और बछड़े को उठाकर ले गया। किसान ने पीछा किया लेकिन तब तक वह है बछड़े को लेकर गन्ने के खेत में घुस गया। सुबह जब तलाश की बछड़ा मृत मिला। किसान का कहना है कि वन विभाग को सूचना दे दी गई, इससे पहले भी कई बार तेंदुआ पशुओं को निवाला बन चुका है। तेंदुआ के आतंक से सारे क्षेत्र में दहशत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...