Moradabad News: छजलैट में कंबाइन से घुसा छोटा हाथी,चालक की मौत
मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव लदावली में शुक्रवार शाम छोटा हाथी कंबाइन में घुस गया,जिससे छोटा हाथी के चालक की मौके पर मौत हो गई। कांठ के घोसीपुरा मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह छोटा हाथी चलाने का काम करता था, शुक्रवार शाम करीब 4:00 वह मुरादाबाद से कांठ वापस आ रहा था,जैसे ही वह क्षेत्र के गांव लदावली पहुंचा तभी वह दूसरी साइड से आ रही कंबाइन में अनियंत्रित होकर घुस गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे बाहर निकला। सूचना के बाद थाना अध्यक्ष रमेश शेरावत भी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल चालक कृष्ण अवतार को सरकारी अस्पताल भेजा ,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.