Moradabad News: चौराहे पर खड़े युवक को लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटा
मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के बाजिदपुर तिगरी गांव में युवकों को काम के लिए मुरादाबाद ले जाने की बात को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित आकिब अली ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के मुताबिक तीन सितंबर की सुबह करीब आठ बजे वह गांव के चौराहे पर खड़ा था। आरोप है कि गांव के ही रिजवान, महफूज, इरफान और हिकमत अली लाठी-डंडे और बेल्ट लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने युवक से कहा कि वह गांव के लड़कों को काम के लिए मुरादाबाद क्यों लेकर जाता है। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और बेल्ट से मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: कुंजा ग्रांट में युवक से लाठी-डंडे से मारपीट पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Roorki...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.