Moradabad News: चौबीस घंटे में फिर बढ़ने लगेगी गर्मी, पारा पहुंचेगा तीस के पार
मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- Moradabad News: सर्दी के मौसम की दहलीज पर लगातार हुई बारिश की वजह से तापमान काफी लुढ़क गया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने से लोगों को गुलाबी ठंडक का अहसास हुआ। रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस तक घट गया। इसके चलते वातावरण में ठंडक का अहसास होने लगा। घरों में एसी कूलर तो दूर पंखे चलने भी बंद हो गए। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तीन दिन पहले बिना एसी के चैन महसूस नहीं हो रहा था। उमस भरी गर्मी इतनी जबरदस्त थी। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक लगातार हुई बारिश का असर तापमान के मामले में कुछ घंटे और रह सकता है, लेकिन, चौबीस घंटे में तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा और यह तीस डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.