Moradabad News: चौपाल में उठी ओवरहेड टैंक का निर्माण न होने की शिकायत
मुरादाबाद, जुलाई 31 -- Moradabad News: ब्लॉक क्षेत्र के गांव रामू वाला गणेश और कमालपुरी खालसा में चौपाल का आयोजन शुक्रवार को किया गया। रामू वाला गणेश में ओवरहेड टैंक का निर्माण न होने और बिजली की आपूर्ति बहुत कम किए जाने के मुद्दों को लेकर शिकायत की गई। रामू वाला गणेश में ग्राम प्रधान मदनपाल सिंह और खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुदगल के साथ सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत सुनीं। ग्रामीणों ने गांव में ओवरहेड टेंट न बनने से पेयजल की दिक्कत होने और कम बिजली की आपूर्ति कम होने की शिकायत की। खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल ने संबंधित कंपनी के सामने दिक्कत आने की बात कहते हुए कहा कि शीघ्र गांव में ओवर हेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा। बिजली आपूर्ति की समस्या के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.