मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- Moradabad News: श्रीरामलीला महासंघ की ओर से रविवार को आरएसडी एकेडमी में रामायण मेला के तहत चौपाई गायन प्रतियोगिता-सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 8 आठ वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग में निष्ठा शर्मा, मौलिक रस्तोगी प्रथम, यशास्वी शर्मा द्वितीय, भक्ति रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 15 से 20 वर्ष आयु वर्ग में शिवानी दीक्षित प्रथम, कारिश्मा गोद द्वितीय, नताशा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी अतिथि आयोजक एवीएन ऑडियंस ने अपने स्थान पर खड़े होकर सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह 'व्यस्त' रहे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अपने सनातन को बढ़ाने के लिए अच्छा प्रयास है, इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का मकसद केवल बच्चों में प्रतियोगिता की भावना पैदा करना नहीं, बल्कि उन्ह...