Moradabad News: चोरों ने एक घर से लाखों का माल किया साफ
मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: सुरजन नगर के कनकपुर पीपली निवासी अनिल कुमार पुत्र लल्लू सिंह काम करने के लिए बाहर गया हुआ था। उसका घर गांव के बाहर सड़क के किनारे जंगल के पास बना हुआ है। घर पर उसकी पत्नी उषा देवी पुत्री पल्लवी एवं अनु तथा पुत्र शौर्य और राज रात्रि भोजन के उपरांत छत पर सो रहे थे। रात्रि में लगभग 3:00 बजे उषा अपनी भैंस को देखने के लिए छत से नीचे उतरकर आई, तब उसने देखा कि अंदर कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। जैसे ही वह कमरे के अंदर गई तब उसकी चीख निकल गई क्योंकि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था तथा कमरे में रखे हुए संदूक भी खुले पड़े थे। उसकी चीख सुनकर उसके पुत्र और पुत्री भी नींद से उठकर नीचे आए तथा मोहल्ले वाले भी उसके घर पहुंच गए।
चोरी का विवरण अनिल कुमार की पत्नी उषा देवी ने बताया कि चोर जंगल के रास्ते से छत पर होकर घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.