Moradabad News: चोरी की ट्राली बरामद कर तीन आरोपियों को दबोचा,भेजा जेल
मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र से चोरी हुई ट्राली को मैनाठेर पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर ट्राली बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव वराही निवासी मोहम्मद यामीन की ट्राली चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी निवासी नसीम, हापुड़ नगर क्षेत्र के अच्छेजा निवासी फसील और मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के महलका निवासी अहसान के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनकी निशान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.