मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र निवासी मां-बेटी समेत तीन के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ कर केस दर्ज किया है। यह मुकदमा महिला अधिवक्ता की तहरीर पर कोर्ट के आदेश से लिखा गया है। दर्ज रिपोर्ट में अधिवक्ता राहेमीन सैफी ने बताया कि बीते आठ जून 2026 को वह चैंबर नंबर 69 में बैठकर काम कर रही थी। आरोप लगाया कि उसी समय मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र के ढक्का रोड निवसी सानिया खान, उसकी मां सीमा और अहसान खान चैंबर पर आ गए। आते ही तीनों ने महिला अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज करते हुए फाइलें फाड़नी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: कचहरी परिसर में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, तीन पर केस विरोध करने पर आरोपी सानिया खान और सीमा ने उनके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर मुंशी और आसपास चैंबर के लोगों ने आकर बचाय...