Moradabad News: चेकिंग के दौरान चोरी का मोबाइल और चांदी का सिक्का बरामद
मुरादाबाद, अगस्त 26 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को चोरी के मोबाइल और चांदी के सिक्के के साथ गिरफ्तार किया। बुधवार पुलिस को जीआरपी टीम प्लेटफॉर्म पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले राहुल पाल पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम सरौरा, थाना उघैती जिला बदायूं को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से मोबाइल और 4900 रुपये कीमत का चांदी का सिक्का बरामद हुआ। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 14,400 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ जीआरपी ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.