मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: भोजपुर। गांव मंसूरपुर में चुनावी रंजिश में मौजूदा ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों में चले लाठी डंडे हुआ पथराव। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से भोजपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की ओर से 11 लोगों, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से नौ लोगों को नामजद किया गया है। पहली एफआईआर मंजूर अली पुत्र जाबिर हुसैन की ओर से दर्ज कराई गई है। तहरीर में आरोप लगाया कि वह दवाई लेकर घर लौट रहा था तभी मौहम्मद हसन, इकबाल, नूर मोहम्मद, इरशाद, शमशाद, दिलशाद, सहजाद, हसनैन, रिजवान, गुलाम और मौ. रफी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि मौहम्मद हसन के कहने पर सभी ने लाठी, सरिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। तहरीर के मुताबिक, बचाव में आए मंजूर अली के भाई ता...