मुरादाबाद, नवम्बर 3 -- Moradabad News: शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय ने मंडल में पदोन्नत चार वरिष्ठ सहायकों का विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में समायोजन किया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवलाल ने आदेश जारी कर सभी कर्मचारियों को तत्काल नई तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। समायोजन से उनकी वरिष्ठता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवलाल ने बताया कि अधीनस्थ शिक्षा लिपिक सेवा संवर्ग नियमावली 1985 के तहत गठित पदोन्नति चयन समिति ने 22 जुलाई को 16 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया था। इसके बाद मंडल में पदोन्नत चार वरिष्ठ सहायकों का समायोजन किया गया है। वरिष्ठ सहायक अर्पित शर्मा को राजकीय इंटर कॉलेज मुरादाबाद से राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर मानपुर में रिक्त पद पर समायोजित ...