मुरादाबाद, जुलाई 11 -- Moradabad News: राज्य कर विभाग की ओर से की गई विशेष पहल के अंतर्गत शनिवार को मुरादाबाद जोन में 12 स्थानों पर व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिनमें व्यापारियों को जानलेवा चाइनीज मांझे का कारोबार नहीं करने के लिए सजग किया गया। मुरादाबाद में दीवान का बाजार में हैंडीक्राफ्ट्स एवं मेटल स्क्रैप के व्यापारियों की दिक्कतें सुनने के साथ ही उन्हें चाइनीज मांझे के व्यापार से जुड़े जोखिम बताए गए। राज्य कर के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो आरए सेठ ने बताया कि चाइनीज मांझा बड़ी संख्या में लोगों की जान ले चुका है। विभाग इस कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ को लेकर भी सक्रिय हो गया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती, व्यापारियों को दी चेतावनी यह भी पढ़ें- जागरूकता: व्यापारियों से की चाइनीज मांझा न बेचन...