Moradabad News: घेर में बैठे बछड़े को उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: डिलारी थाना क्षेत्र के गांव वीरूवाला में घर के पीछे बने घेर में बैठे बछड़े को तेंदुआ उठाकर ले गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, गांव वीरूवाला निवासी कुमरपाल सिंह पुत्र नाथू सिंह का बछड़ा घर के पीछे बने घेर में बैठा था। इसी दौरान अचानक तेंदुआ वहां पहुंचा और बछड़े पर झपट्टा मार दिया। तेंदुआ बछड़े को अपना शिकार बनाकर वहां से उठा ले गया। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक तेंदुआ बछड़े को लेकर फरार हो चुका था। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही ग्रामी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.