मुरादाबाद, सितम्बर 7 -- Moradabad News: सिविल लाइंस के कैंप चौकी क्षेत्र निवासी किशोरी घर से स्कूल के लिए निकली और लापता हो गई। संदिग्ध हालात में लापता हो गई। मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा है। 5 सितंबर को सुबह आठ बजे वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। उसके बाद से घर वापस नहीं आई। काफी तलाश करने पर उसका कुछ पता नहीं चला। महिला ने बताया कि उसका पड़ोसी मारूफ बेटी के ऊपर बुरी नजर रखता था। आरोप लगाया कि मारूफ की उसकी बेटी को भगाकर ले गया है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मारूफ के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...