Moradabad News: घर से सवा लाख की नकदी और जेवर लेकर किशोरी गायब, तीन पर केस
मुरादाबाद, जुलाई 23 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र निवासी किशोरी घर से सवा लाख की नकदी और जेवर लेकर गायब हो गई। मां ने रामपुर के सैफनी निवासी युवक और उसके भाइयों पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की 16 साल की है। बीते 21 जुलाई 2026 को दोपहर करीब चार बजे रामपुर के सैफनी थाना के बलापुरा निवासी इमरान अपने दो भाई दानिश व मोनिश की मदद से बहलाफुसला कर भगा ले गया है। युवती 1 लाख 26 हजार रुपये की नकदी और करीब ढाई तोला सोने के गहने भी अपने साथ ले गई है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक और उसके दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.